पीएम नरेंद्र मोदी P M NARENDRA MODI जी के जीवन से जुड़े अनमोल और सुंदर बाते जानिए क्या है खास KNOW PRECIOUS AND BEAUTIFUL THINGS RELATED TO THE LIFE OF PM NARENDRA MODI


भारत के प्रतिष्ठित और मृदु भाषी, मिलनसार, श्रेष्ठ व्यक्तित्व के धनी सम्मानीय नरेंद्र दामोदर दास मोदी जी।
                           


 भारत के प्रतिष्ठित और लोकप्रिय नेता सम्मानीय नरेंद्र दामोदर दास मोदी जी को भारत के जनता ही नहीं बल्कि विश्व के अन्य देशों के जनता मोदी जी को बहुत प्यार और सम्मान देते हैं। मोदी जी बचपन से ही कर्मठ है और समाज सेवक बनकर जनता की सेवा करने के लिए दृढ़ संकल्प, मोदी जी ने बचपन में ही ले लिया। मोदी जी हमेशा लोगों से कहते हैं कि अगर आप के अंदर दृढ़ संकल्प और लगन से मेहनत करने की क्षमता है तो दुनिया की कोई भी ताकत आपको अपने मंजिल को पाने से रोक नहीं सकती। बस आप अडिग रहो परेशानियाँ आए तो घबराए नहीं, सामना करना सीखे।
नरेंद्र दामोदरदास मोदी भारत के 14वें प्रधान मंत्री हैं, जिन्होंने 2014 में और फिर 2019 में भारतीय जनता पार्टी की प्रभावशाली जीत का नेतृत्व किया। मोदी के बारे में एक दिलचस्प तथ्य यह है कि वह पहली बार विधायक के रूप में गुजरात के मुख्यमंत्री बने। इसी तरह वह पहली बार सांसद के रूप में सीधे भारत के प्रधान मंत्री बने। 2014 में बीजेपी की बहुमत से जीत के लिये मोदी को श्रेय दिया जाता है और यह साल 1984 के बाद पहली बार हुआ। मोदी का जन्म वडनगर में एक गुजराती परिवार में हुआ था, बचपन में वो चाय बेचने में अपने पिता की मदद करते थे और बाद में खुद का चाय स्टॉल भी चलाया। मोदी 8 साल की उम्र में आरएसएस के संपर्क में आए और यहां से संगठन के साथ एक लंबा साथ शुरू हुआ। वो साल 1985 में बीजेपी में शामिल हो गए। आरएसएस के साथ लंबे समय तक रहने के बाद, भारतीय जनता पार्टी में आये और फिर उनके राजनीतिक सफर में तब तीव्र गति आयी, जब वे गुजरात के मुख्‍यमंत्री चुने गये।.          आइए मोदी जी के निजी जीवन पर प्रकाश डालते है


                           

निजी जीवन
पूरा नाम
नरेंद्र मोदी
जन्म तिथि
17 Sep 1950
जन्म स्थान
वडनगर, मेहसाना (गुजरात)
पार्टी का नाम
Bharatiya Janta Party
शिक्षा
Post Graduate
व्यवसाय
सामाजिक कार्यकर्ता
पिता का नाम
दामोदरदास मूलचंददास मोदी
माता का नाम
Smt. Hiraben Damodardas Modi
जीवनसाथी का नाम
श्रीमती जशोदाबेन मोदी
जीवनसाथी का व्यवसाय
गृहिणी
सम्पर्क
स्थाई पता
C-1, सोमेश्वर टेनमेंट, राणिप, अहमदाबाद गुजरात - 382 480
वर्तमान पता
7, लोक कल्याण मार्ग, नई दिल्ली - 110 011
सोशल

रोचक तथ्‍य
जब मोदी 8 साल के थे, तो वह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के संपर्क में आए। साल 1970 में 20 साल की उम्र में, वह आरएसएस से इतना प्रभावित थे कि पूरी तरह से आरएसएस प्रचारक बन गये और 1971 में मोदी औपचारिक रूप से आरएसएस में शामिल हो गये।
राजनीतिक घटनाक्रम
2019
 23 मई को नरेंद्र मोदी एक बार फिर वाराणसी से सांसद चुने गये। उन्‍होंने लोकसभा चुनाव में वाराणसी सीट पर कांग्रेस के नेता अजय राय को हराया। इसी जीत के साथ उन्‍हें फिर से भारत का प्रधानमंत्री चुना गया।
2019
 30 मई को नरेंद्र मोदी ने फिर से प्रधानमंत्री पद की शपथ ली और 31 मई को कैबिनेट का विस्‍तार किया। पीएमओ के अलावा डिपार्टमेंट ऑफ एटॉमिक एनर्जी, मिनिस्‍ट्री ऑफ पर्सनल, पब्लिक ग्रिएवांसेस एंड पेंशन, डिपार्टमेंट ऑफ स्‍पेस और वो सभी मंत्रालय स्‍वयं के पास रखे, जो किसी अन्‍य मंत्री को आवंटित नहीं हुए।
2014
 नरेंद्र मोदी 14वें और भारत के वर्तमान प्रधान मंत्री के रूप में चुने गए। मोदी ने 26 मई 2014 को भारत के प्रधान मंत्री के रूप में शपथ ली थी। वह ब्रिटिश साम्राज्य से भारत की आजादी के बाद पैदा हुए पहले प्रधान मंत्री बने।
2012
 मोदी फिर से मणिनगर से चुने गए। इस बार उन्होंने भट्ट श्वेता संजीव को 34097 मतों से पराजित किया। उन्होंने फिर से मुख्यमंत्री के रूप में चौथे कार्यकाल के लिये शपथ ली। बाद में उन्होंने 2014 में विधानसभा से इस्तीफा दे दिया।
2007
 23 दिसंबर 2007 को, मुख्यमंत्री के रूप में मोदी का तीसरा कार्यकाल शुरू हुआ और 20 दिसंबर 2012 को पूरा हुआ। इस बार फिर उन्हें मणिनगर से जीत हासिल हुई। उन्होंने कांग्रेस के दिनशा पटेल को हराया।
पूर्व इतिहास
1967
 उन्होंने वडनगर में अपनी उच्च माध्यमिक शिक्षा पूरी की। पारिवारिक तनाव के कारण, उन्होंन घर छोड़ दिया। मोदी ने उत्तरी और उत्तर-पूर्वी भारत में यात्रा के दौरान लगभग दो साल बिताए।
1960s
 मोदी ने बचपन में वडनगर रेलवे स्टेशन पर चाय बेचने में अपने पिता की मदद की। बाद में वह बस स्टैंड के पास अपने भाई के साथ एक चाय स्टॉल चलाने लगे।
                                 

भारत के संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए  पीएम मोदी जी ने विश्व के अनेक देशों में जाकर शांति और अमन चैन के लिए दोस्ती का हाथ बढ़ाते हुए भारत को गौरवान्वित देश बनाया। भारत के विकास के लिए मोदी जी ने बहुत सारी योजनाओं का निर्माण किया जिसके माध्यम से भारत के हर नागरिक को खुशी मिल सके। मोदी जी भारत को श्रेष्ठ भारत बनाने के लिए सब कुछ किया। पीएम मोदी ने भारत के जनता को योजनाओं के माध्यम से अपने मन की बात को जन ज़न तक पहुँचाया। पीएम मोदी जी ने माताओं के लिए उज्ज्वला गैस योजना के माध्यम से लोगों की सेवा किया। और ज़न धन योजना के माध्यम से लोगों के खाते खुलवाए और बचत करने की मूल मंत्र सिखाया। और पीएम आवास योजना के तहत लोगों को घर मुहैया कराया। लोगों को रोजगार का असली मतलब समझाया पीएम मोदी जी ने कहा कि सरकारी नौकरी करना ही रोजगार नहीं है। आप लोग अपने हुनर को पहचानिए और उसे अपना रोजगार बना लो जिंदगी में हमेशा खुश रहोगे। 

Comments

Post a Comment