मजेदार फनी जोक और चुटकुले. Funny jokes हँसते हँसते लौट पोट हो जाओगे । FUNNY JOKE'S LAUGH LAUGH

राम🙍‍♂️ - श्याम भाई आप ऐसे क्या काम करते हो कि सभी लोग           तुम्हारे तारीफ करते हैं?

श्याम 🧖‍♂️- बस समय के हिसाब से कुछ करता हूँ। अब देखो ना उस दिन कल्लू पहलवान की माँ गुजर गयी तो मैं कल्लू के घर गया और कहा कि, कल्लू भैय्या वो सिर्फ तुम्हारी ही माँ नहीं थी। वो मेरी भी माँ थी , उसकी भी माँ थी पूरे गांव की माँ थी। अब भगवान को प्यारा हो गयी। कल्लू भैय्या आप को परमात्मा इस दुख के घड़ी में शक्ति दे। और माता जी की आत्मा को शान्ति प्रदान करे। और लोग मेरी तारीफ करने लगे। लोगों के बीच में मेरी इज़्ज़त बढ़ गयी।

राम 🙍‍♂️- श्याम भाई मेरे को भी कुछ आइडिया दो ना ताकि लोग मेरी भी तारीफ करें।

श्याम 🧖‍♂️- देखो भाई आज कल्लू पहलवान की बीवी मर गयी। तू वहाँ जा और कल्लू को सांत्वना देना और इज़्ज़त कमा ले।

राम 🙍‍♂️- ( कल्लू पहलवान के घर जाकर)  रोते हुए कल्लू पहलवान से कहता है कि कल्लू भैय्या ये तुम्हारी ही बीवी नहीं थी, ये मेरी भी बीवी थी, उसकी भी बीवी थी, पूरे गांव की बीवी थी। अब भगवान ने उसे बुला लिया। कल्लू भैय्या भगवान आपको दुख सहने की शक्ति दे और 🛌 इनके आत्मा को शान्ति प्रदान करे।
                                   
                     🙏😀😀🤣🤣🤣😀😀🙏


एक व्यक्ति🙍‍♂️ के पिता जी घर से निकले थे और कुछ दिनों तक वापस नहीं आया। तो वह व्यक्ति रो रो कर परेशान हो गया. तो गांव के कुछ बुजुर्गों ने आकर उस व्यक्ति🙍‍♂️ से कहा कि  मत रो बेटा हम भी तुम्हारे पिता समान है कुछ जरूरत पड़ेगी तो बताना। कुछ दिनों बाद उसके पिता जी वापस आ गए। सब कुछ ठीक चल रहा था कि अचानक एक दिन उसकी माँ गायब हो गयी तो वो व्यक्ति फिर उदास हो गया। तो गांव के कुछ बुजुर्ग महिलाओं ने आकर उस व्यक्ति से कहा कि मत रो बेटा हम सब तुम्हारे माँ समान है, कुछ जरूरत पड़ेगी तो बताना। कुछ दिन बाद उसकी माँ वापस घर आ गयी। सब कुछ पहले जैसे ही ठीक चल रहा था कि अचानक एक दिन उसकी पत्नी गायब हो जाती है तो वह व्यक्ति जोर जोर से रोने लगता है कि कोई तो आकर कहे कि हम तुम्हारे...... है। अब आप गलत सोच रहे हैं जनाब वह व्यक्ति ये चाहता था कि कोई आकर कहे कि कोई बात नहीं तुम्हारी पत्नी जल्दी वापस आ जाएगी। 😀😀🤣🤣🤣😀🤣

                               

तीन लोग नाव पर सवार होकर जा रहे थे तभी अचानक समंदर में तूफान आ गयी तो उनमे से एक अमेरिकी था, एक पाकिस्तानी था और एक भारतीय था। तीनों बहुत डर गए फिर अमेरिकी गॉड को याद करने लगे, पाकिस्तानी अल्लाह को और भारतीय भगवानों को याद करने लगे, तभी अचानक वहां एक जीन 🥶प्रकट हुआ, और तीनों से कहा कि तीनों लोग समुद्र में कुछ ऐसे चीज़ फेंके जिसे मैं ढूंढ ना सकू। जिसका सामान ढूंढ लूँगा मैं उसे नहीं बचा सकता हूं और जिसका नहीं ढूंढ पाऊँगा उसे बचा लूँगा। जीन की बात सुनकर तीनों यात्री बहुत खुश हुए। अमेरिकी यात्री ने कहा कि पहले मैं फेंकना चाहता हूँ। और उसने एक आलपिन समुद्र में फेंक दिया जिसे जीन 🥶ने तुरंत निकाल लाया। अब पाकिस्तानी यात्री बोला मैं कुछ फेंकता हूं कहकर उसने अपनी अंगुठी फेंक दिया उसे भी जीन 🥶ने ढूंढ निकाला। अब भारतीय यात्री की बारी आई तो उसने अपने जेब से पैरासिटामोल की गोली निकाल कर फेंक दिया साला जीन 🥶 अभी तक गोली ढूंढ रहा है।
                       
                          😁😁😁😁😁😁😁😁


तीन यात्री यात्रा कर रहे थे एक अमेरिकी यात्री, एक पाकिस्तानी यात्री और एक भारतीय यात्री अब तीनों यात्रियों को एक देश के राजा ने पकड़ लिया और तीनों यात्रियों को 100 - 100 कोड़े मारने का सजा सुनाई गई और उन तीनों यात्रियों से कहा कि आप लोग अपने कमर में कुछ भी चीज़ बाँध सकते हो जिससे तुम्हें ज्यादा दर्द ना हो तो अमेरीकी यात्री ने अपने पीठ पर तकिया बांधने के लिए कहा। पाकिस्तानी यात्री ने अपने पीठ पर एक मोटा रज़ाई बांधने को कहा। और भारतीय आदमी ने राजा से गुजारिश किया कि आप मुझे 100 के बदले में 1000 कोड़े लगाए लेकिन मेरी पीठ पर इस पाकिस्तानी को बाँध दो 😁😀😁😀😁😀😁😀😁😀😁😀😁😀😁😀😁😀😁😀😁😀😁😀😁


Comments